Next Story
Newszop

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2025 : मेष, तुला और मकर राशि के जातकों को आज मिलेगा वरिष्ठ योग का लाभ,जानें अपना आज का भविष्यफल

Send Push
​Aaj Ka Rashifal 26 April 2025 : 26 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर मीन उपरांत मेष राशि में उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा का शुक्र और बुध युति संबंध बनेगा। जबकि आज सूर्य से द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से वरिष्ठ योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,जानें आज का राशिफल।
​मेष राशि, परिवार में सुख, जिम्मेदारी बढ़ेगी image

मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अच्छा रहेगा। घर में आपके सकारात्मक वातावरण देखा जाएगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल भी रहेगा। आज आपको परिवारिक जीवन में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा, आपको आज बिजली के उपकरण और सुख साधनों पर धन खर्च करना होगा। आपको आज दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।


​वृषभ राशि,अच्छी खबर भी मिलने वाली है image

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आपको आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको आज उन्नति का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी कोई योजना सफल होगी।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और पीपल को जल दें।


​मिथुन राशि,आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा image

मिथुन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कोई योजना आज सफल हो सकती है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, बुजुर्गों से आपको आज सहयोग मिलेगा। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए सलाह है कि आज विवादित विषयों से दूर रहें। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना लाभदायक होगा।


​कर्क राशि, अनचाहे खर्च होंगे image

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में संतोषप्रद और सुखद है लेकिन सलाह है कि आज भावुकता में कोई भी काम करने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों का साथ मिलेगा। बच्चों के साथ आपको आज समय बिताना होगा उन्हें आपसे सहयोग की जरूरत होगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होगा।


​सिंह राशि,अनचाहे खर्च हो सकते हैं image

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा, कुछ ऐसे खर्च होंगे जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज पिता की सलाह और मार्गदर्शन का आपको फायदा होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी विषयों में आपकी रुचि बढेगी अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।


​कन्या राशि, मानसिक भटकाव से कंट्रोल करें image

कन्या राशि के लिए आज का दिन आत्मचिंतन का रहेगा। आपको आज कुछ नया करने से पहले उसके सभी पक्षों पर विचार कर लेने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों को ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से दिक्कत आ सकती है। अगर आपके पिता बीते कुछ समय से बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र से संबंधित काम में आपको सफलता मिलेगी। आप आज मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे और दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करें।


​तुला राशि,मनोरंजक समय बिताएंगे image

तुला राशि के लोगों को आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज दोस्तों और निकट संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी को आप आज कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपके घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन होगा। शिक्षा के मामले में ध्यान देने की जरूरत है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक भी करें।


​वृश्चिक राशि, सेहत की अनदेखी से बचें image

आज शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज आपसी सामंजस्य और तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है और आपको जीवनसाथी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में आपको लापरवाही बचना होगा। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे और आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। किसी सफाईकर्मी को धन अथवा अन्न का दान दें।


​धनु राशि,कोई सरप्राइज मिल सकता है image

धनु राशि के लिए आज शनिवार को सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी सगे संबंधी की मदद करनी होगी। आपका बिगड़ा काम भी आज मधुर और संयमित वाणी से बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन उलझन भी देगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप साझेदारी के काम से दूरी बनाए रखें और अपने काम से काम रखें। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सामाजिक दायरा आपका बढेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं और माता पिता से आशीर्वाद लें।


​मकर राशि,उम्मीद से बढ़कर लाभ पाएंगे image

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज उम्मीद से बढ़कर प्रयास का लाभ मिलेगा। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा और आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। परिवार में आपको आज माता-पिता और भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत और शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर इस राशि के माता पिता आज चिंतित हो सकते हैं। आपको आज बाहरी खानपान से परहेज रखना चाहिए।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना लाभदायक होगा।

Loving Newspoint? Download the app now