महिलाओं के कपड़ों में अक्सर फैशन को अधिक महत्व दिया जाता है। लेकिन उनके लिए बनाए जाने वाली अंडरवियर में कंफर्ट का ज्यादा ध्यान रखा जाता है। आपने नोटिस किया होगा कि लेडीज पैंटी में एक छोटी सी पॉकेट होती है। आपने कभी सोचा कि ये क्यों बनाई जाती है? चलिए जानते हैं।
अक्सर महिलाओं के अंडरवियर में वेजाइनल एरिया के पास एक छोटा पॉकेट नुमा हिस्सा बनाया जाता है। इसे Bow भी कहते हैं। इसे महिलाओं के वेजाइनल एरिया के मूवमेंट को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। अंडरवियर का निचला हिस्सा गसेट (gusset) कहलाता है। इससे क्रॉच एरिया (वेजाइनल एरिया) कवर होता है। इसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि आपके प्राइवेट पार्ट के हाइजीन और अब्जॉर्बेंसी को कोई हानि न हो।
इसलिए होता है महिलाओं के अंडरवियर में छोटा पॉकेट
महिलाओं के गसेट में जेब जैसे आकार का एक और कपड़ा सिला जाता है। इसमें बीच में कोई भी सिलाई नहीं होती है। इससे महिलाओं को निचले हिस्से के मूवमेंट में कोई दिक्कत नहीं होती। ये कपड़ा बेहद सॉफ्ट होता है। इससे किसी भी तरह का फ्रिक्शन नहीं होता है। इसका मुख्य कार्य वेजाइनल डिस्चार्ज को सोखना होता है। इस कपड़े में वेजाइना को ज्यादा कंफर्ट मिलता है।
महिलाओं की वेजाइना से एसिडिक डिस्चार्ज भी आता है। इससे पैंटी ब्लीच हो सकती है। यानि उसका रंग उड़ सकता है। अब इसका असर अंडरवियर के बाहरी हिस्से में न दिखे इसलिए अंदर एक एक्स्ट्रा कपड़ा लगाया जाता है। ये कपड़ा वेजाइना निकली नमी को सोखने का काम भी करता है।
यह मटेरियाल होता है इस्तेमाल
इस कपड़े को दोनों तरफ से नहीं सिला जाता है। इससे ये अनकंफर्टेबल नहीं होता है। वहीं वेजाइना में इन्फेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है। इसे इस तरह भी डिजाइन किया जाता है कि वेजाइना को हवा मिलती रहे और उसमें अधिक फ्रिक्शन ना हो। इसे बनाने के लिए कॉटन या कॉटन मिक्स कपड़ा इस्तेमाल होता है। हालांकि कुछ ब्रांड सिल्क मिक्स कपड़ा भी यूज करते हैं। कुल मिलकर ये अक्सर एक नेचुरल फैब्रिक ही होता है। इससे अच्छा कंफर्ट मिलता है।
इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप जब भी कोई अंडरवियर खरीदने जाए तो अच्छे ब्रांड की लें। एक बड़ा ब्रांड इन सभी चीजों का ध्यान रखता है। वहीं अंडरवियर का फैब्रिक ऐसा होना चाहिए जिसमें से हवा पास हो सके। वरना आपके वेजाइनल इन्फेक्शन के चांस बढ़ जाएंगे।
You may also like
ट्रंप ने कहा-इजराइल और हमास ने मानी बात, गाजा में शांति को तैयार, दोनों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए
आज हमेशा के मुकाबले ट्रेन में कम भीड़` थी। सुरेखा ने खाली जगह पर अपना ऑफिस बैग रखा और खुद बाजू में बैठ गई। पूरे डिब्बे में कुछ मर्दों के अलावा सिर्फ सुरेखा थी। रात का समय था सब उनींदे से सीट पर टेक लगाये शायद बतिया रहे थे या ऊँघ रहे थे। अचानक डिब्बे में 3-4 तृतीय पंथी तालिया बजाते हुए पहुँचे और मर्दों से 5-10 रूपये वसूलने लगे। कुछ ने चुपचाप दे दिए कुछ उनींदे से बड़बड़ाने
घोर कलयुग: 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक` की वृद्धाश्रम में हुई मौत देखने तक नहीं आए बेटा बेटी लोगों ने चंदा लेकर किया अंतिम संस्कार
गांव का नाम शारीरिक संबंध पर रखा ग्रामीण` हुए परेशान.. किसी को बताओं को शर्म से हो जाते हैं लाल
आज का राशिफल: 9 अक्टूबर 2025 में ग्रहों का प्रभाव