नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी कंस मामा ने अपनी ही भांजी की खुशियों को छिनने की कोशिश की। आरोपी मामा ने अपनी भांजी की शादी के रिसेप्शन को बिगाड़ने के लिए ऐसी साजिश रची, जिससे हड़कंप मच गया। आरोपी ने भांजी के रिसेप्शन में रसोई में रखे खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद जब लोगों ने उसे पकड़ा तो वह भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खाने में मिलाया जहरजानकारी के अनुसार यह पूरा मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के पनहाला तहसील के उतरी गांव का बताया जा रहा है। मंगलवार दोपहर के दिन लड़की के मामा महेश पाटिल ने शादी समारोह के दौरान रसोई के अंदर घुसकर वहां रखे खाने में कुछ मिला दिया। कुछ लोग जो उस दौरान शादी समारोह में मौजूद थे, उन्होंने उसे संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी महेश को लोगों ने पकड़ लिया, परंतु वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा मिलाए गए भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। हालांकि मेहमानों ने उस खाने को नहीं खाया।
शादी से था नाखुशआरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पनहाला पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर महेश कोंडुभैरी का कहना है कि-आरोपी महेश पाटिल भांजी की शादी से काफी नाराज था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी भांजी ने अपनी मर्जी से विवाह किया था। आरोपी ने इस शादी को मंजूरी नहीं दी थी और इसी बात से नाराज होकर उसने यह ऐसी वारदात को अंजाम देते हुए खाने में जहर मिला दिया। लड़की का पालन-पोषण आरोपी के परिवार में हुआ था। उसकी शादी को लेकर वह नाराज चल रहा था। फिलहाल आरोपी को कोल्हापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
You may also like
पहलगाम अटैक के बाद जोधपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश तेज! पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू, 700 मजदूर रडार पर
Israel-Hamas: गाजा पट्टी में भूख से हाहाकार, सामुदायिक रसोईघर, व्यापारियों की दुकाने और यून के ऑफिस में लूट, हालात खराब
अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में बदलाव से दुनिया की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी होगी: एसएंडपी ग्लोबल
8वें दिन भी LoC पर गोलीबारी, सीमावर्ती गांवों में भय और अनिश्चितता का माहौल
मिलिए कश्मीर के अंबानी से, छोटे से होटल से बनाया बड़ा होटल साम्राज्य, दिलचस्प है कहानी