
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए विदर्भ ने पहली पारी में 342 रन बनाए।
यह टीम 80 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने यश राठौड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 184 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
यश राठौड़ ने 153 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 91 रन बनाए, जबकि अथर्व ने 283 गेंदों में 143 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 15 चौके शामिल थे।
विपक्षी खेमे से आकाश दीप और मानव सुथर ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि सारांश जैन ने 2 विकेट चटकाए।
इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में महज 69.5 ओवर ही खेल सकी। इस टीम ने संभली हुई शुरुआत के बावजूद सिर्फ 214 रन बनाए।
इस टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। आर्यन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला।
अभिमन्यु ने 112 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली, जबकि रजत पाटीदार ने 125 गेंदों में 66 रन बनाए, लेकिन टीम को लीड दिलाने में नाकाम रहे।
इस टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। आर्यन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला।
Also Read: LIVE Cricket Scoreविदर्भ की तरफ से यश ठाकुर ने 16.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 66 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, पार्थ रेखाडे और हर्ष दुबे को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।
Article Source: IANSYou may also like
एक दिन के लिए बंद रहेगा बहादुरगढ़ का बराही रोड रेलवे फाटक
सिरसा: पीएम आवास योजना पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
AFG vs BAN 2nd T20 Prediction: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
NWR Railways Recruitment 2025: 898 भर्तियों के लिए आवेदन का सुनहरा मौका, चेक कर लें डिटेल्स
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति वशर-अल-असद को दिया गया था जहर