लूणी थाना क्षेत्र के काणी गाँव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस के चेतक (डायल 112) वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।हादसे के बाद गाँव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा काणी गाँव के दाता मान सिंह सर्किल के पास उस समय हुआ, जब एक महिला मवेशी चराने के लिए खेतों की ओर जा रही थी।उसी समय तेज गति से आ रहे डायल 112 के चेतक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया
हादसे के बाद, घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मी वाहन वहीं छोड़कर चारों घायलों को लेकर अस्पताल चले गए, लेकिन मृत महिला को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों को समझाने का प्रयास
सूचना मिलते ही लूणी थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की पहचान और शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
You may also like
Rajasthan: कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, बनाए गए 7 प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नियुक्तियों का सिलसिला शुरू
महाराष्ट्र: अगर हिंदी थोपने की कोशिश की, तो स्कूल बंद करवा देंगे...राज ठाकरे की CM देवेंद्र फडणवीस को खुली चेतावनी
स्मृति शेष : इंकलाब की गूंज में खो गया एक सच्चा क्रांतिकारी, जिसे इतिहास ने याद तो किया, पर देश ने नहीं पहचाना
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 2.73 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन
सांप को पकड़कर गले में लपेटना इस शख़्स के लिए कैसे पड़ गया भारी?