Next Story
Newszop

लड़की बनकर प्रेमिका को मारने पहुंचा युवक लेकिन दूसरी युवती पर चला दी गोली, गुस्साई भीड़ ने पकड़कर पीटा

Send Push

भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर दिनदहाड़े लड़की का वेश धारण किए युवक ने युवती को गोली मार दी। युवक अपनी प्रेमिका की हत्या करने आया था। लेकिन, पीछे से एक जैसी शक्ल होने के कारण उसने दूसरी युवती को गोली मार दी। गोली युवती के पेट में लगी। बताया जा रहा है कि गोली पेट और कमर के बीच फंसी है। इसके बाद युवक ने बंदूक अपनी कनपटी पर रखकर ट्रिगर दबा दिया। लेकिन बंदूक नहीं चली। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। डीएसपी श्याम सुंदर ने बताया- युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे महात्मा गांधी अस्पताल (भीलवाड़ा) में भर्ती कराया गया। वहां से उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

हम बस में चढ़ने वाले थे, अचानक बेटी को गोली मार दी
युवती की मां साजिया बानो ने बताया- हम यहां शोकसभा में आए थे। आज हम अपने घर कोटा लौट रहे थे। मेरी बेटी रूमाना (22) मेरे साथ थी। हम भीलवाड़ा से कोटा जाने वाली बस में चढ़ने वाले थे। इस दौरान किसी ने रूमाना को गोली मार दी। भीड़ में कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस दौरान देखा कि लाल शर्ट वाला लड़का कनपटी पर बंदूक लगाए खड़ा था। उसने दो बार ट्रिगर दबाया। लेकिन, गोली नहीं चली। उसे देखते ही समझ में आ गया कि गोली उसी ने चलाई है। मां बोली- मैं चिल्लाई। उस युवक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पकड़ो इसे। इसने मेरी बेटी को गोली मारी है।

गर्लफ्रेंड को मारने आया था, दूसरी लड़की पर चलाई गोली
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लोकेश शर्मा है। वह अपनी गर्लफ्रेंड रानी को गोली मारने आया था। क्योंकि दोनों लड़कियां पीछे से एक जैसी लग रही थीं, इसलिए उसने गलती से रूमाना को गोली मार दी। उसने लड़की की पीठ से दो गोलियां चलाईं। एक गोली मिसफायर हुई, जबकि एक गोली लड़की को लगी।

लड़का लड़की की ड्रेस पहनकर आया था
जांच में पता चला है कि लोकेश लड़की के गेटअप में आया था। उसने विग पहन रखी थी, ताकि कोई उसे पहचान न सके। उसने बस स्टैंड पर रानी नाम की लड़की की एक घंटे तक रेकी की थी। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

सरकारी नौकरी लगने पर बंद कर दी बातचीत
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी लोकेश दौसा के लालसोट का रहने वाला है। वह फिलहाल कुछ समय से जयपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात भीलवाड़ा के मांडल में रहने वाली रानी से हुई। रानी जयपुर में कॉलेज की छात्रा थी। दोनों जयपुर में रिलेशनशिप में थे। रानी की 2024 में सरकारी नौकरी लग गई। इसके बाद रानी ने लोकेश से दूरी बना ली, इसी बात को लेकर लोकेश नाराज था। लोकेश को अपने किसी परिचित से पता चला कि रानी आज भीलवाड़ा बस स्टैंड से कहीं जा रही है। ऐसे में वह उसे जान से मारने की फिराक में आज जयपुर से भीलवाड़ा बस स्टैंड पहुंच गया। पूछताछ में पता चला कि रानी ने पूछताछ कार्यालय के पास लोकेश को पहचान लिया था। लोकेश के फायर करते ही रानी भागने लगी। रूमाना बीच में आ गई और गोली उसे लग गई।

अलवर में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। गांव बघेरीकला में 2 मई की रात शादी के माहौल में दूल्हे और उसके दोस्त ने अवैध पिस्तौल से चार बार फायरिंग की। वीडियो में दूल्हा खुद फायरिंग करता नजर आ रहा है। जयपुर में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने ससुराल वालों को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। लड़की के ससुराल वाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में गाड़ियों में सवार होकर आए लाठी-डंडों से लैस हमलावरों की हरकत कैद हो गई है।

Loving Newspoint? Download the app now