हनुमानगढ़ के संगरिया इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। 50 वर्षीय व्यक्ति का 10 साल पहले तलाक हो चुका था, जबकि 25 वर्षीय महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार लिव इन रिलेशनशिप में रह रही मृतक महिला गर्भवती बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव जमीन पर अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला।
वहीं अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों कई सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार संगरिया थाना इलाके के गांव ढाबा में हुई यह घटना उस समय सामने आई, जब सुबह करीब 8 बजे किसी पड़ोसी ने दोनों को देखा। दोनों पिछले कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला कल शाम को ही आई थी। इसके बाद देर रात यह घटना हुई।
अर्धनग्न हालत में मिला महिला का शव
थाना प्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि सुबह सूचना पर पुलिस टीम घर पहुंची तो महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में जमीन पर पड़ा था, जबकि पुरुष का शव फंदे से लटका हुआ था। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतक की पहचान राजू सिंह (50) पुत्र बीरा सिंह रामदासिया के रूप में हुई। महिला की पहचान सुमन (25) पत्नी करमजीत सिंह मजबी सिख के रूप में हुई।
पति से विवाद के बाद अधेड़ व्यक्ति के साथ रहने लगी थी महिला
डीएसपी करण सिंह के अनुसार कुछ साल पहले पति से विवाद के चलते महिला राजू सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। राजू सिंह का 10 साल पहले तलाक हो गया था। परिजनों ने बताया कि देर रात मृतका राजू सिंह ने उन्हें फोन कर सुमन की हत्या करने की बात बताई थी और राजू सिंह ने कहा था कि वह आत्महत्या कर लेगा। एसपी अरशद अली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला राजू सिंह द्वारा महिला की हत्या कर आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच करेगी। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
You may also like
नीमराना होटल फायरिंग केस में एनआईए की राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में छापेमारी
डोडा-पोस्त से भरी फॉरच्यूनर छोड़ भागे तस्कर, पुलिस ने पीछा कर 320 किलो मादक पदार्थ किया जब्त
मां की आंखों के सामने बेटी पर चली गोली, हमले का शिकार बन गई मासूम रूमाना
Yogi government's Big decision before monsoon: बाढ़ से सुरक्षा के लिए ₹200 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
फरीदाबाद : साइबर फ्राड जांच में लापरवाही बरतने पर दो एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड