राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर एक डम्पर ने मनियां थाने के गश्ती वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाहन संख्या 112 के चालक सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया।
जहां पुलिस कर्मी का उपचार जारी है। वहीं एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रामनरेश मीना ने बताया कि बुधवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर वृंदावन ढाबा के पास धौलपुर से आगरा जा रहे डम्पर चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गश्ती पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वाहन में बैठे कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल विजय व हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह सहित 112 वाहन के चालक भी घायल हो गए।
जहां घायलों को सामान्य अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। वहीं कांस्टेबल राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने डम्पर ट्रक को मौके से ही जब्त कर लिया। घटना के बाद चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
You may also like
असम से लेकर सिक्किम तक, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर, कम से कम 30 की मौत
लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना प्रेम जाल में फांसा, आत्महत्या की धमकी दे सवा लाख ठगने वाला गिरफ्तार
UP News: चित्रकूट में पिकअप-लोडर के बीच भयानक भिड़ंत से 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल
हिसार : विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त कैंपस मुहिम की शुरुआत
हिसार : महिला कर्मचारी संघ की राजबाला प्रधान और सीमा बनी सचिव