धौलपुर से नोएडा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रविवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने धौलपुर वासियों के लिए नोएडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह बस सैंया, आगरा, कुबेरपुर, मथुरा कट और परीचौक होते हुए नोएडा जाएगी।
धौलपुर से नोएडा का समय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर बस 5:20 बजे सैंया, 6:00 बजे आगरा, 7:00 बजे कुबेरपुर, 7:50 बजे मथुरा कट और 9:30 बजे परीचौक पहुँचेगी। नोएडा पहुँचने का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है।
नोएडा से धौलपुर का समय
वापसी के लिए बस सुबह 11 बजे नोएडा से रवाना होगी। यह 11:30 बजे परीचौक, दोपहर 2:00 बजे कुबेरपुर और दोपहर 3 बजे आगरा पहुँचेगी। बस शाम 4.15 बजे आगरा से धौलपुर के लिए रवाना होगी। बस यात्रा शुरू होने से शहर के लोगों को सुविधा होगी। इससे उन्हें धौलपुर से नोएडा के लिए सीधी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
You may also like
प्रयागराज : दशाश्वमेध घाट पर लगा कांवड़ियों का तांता, गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के बावजूद उत्साह बरकरार
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल: लूना की वापसी और इटली में रोमांच
Petrol Diesel Price: देश के अलग अलग शहरों सहित राजस्थान में आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल का, जान ले कीमत
लद्दाख में अनाम चोटी का नामकरण 'अभया' के रूप में किया जाएगा
डायबिटीज के मरीजों के लिए दालों का सेवन: सावधानियां और सुझाव