
भाेपाल । आज साेमवार काे राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस है। हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। यह सिविल सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए खुद को फिर से समर्पित करने और सार्वजनिक सेवा और काम में उत्कृष्टता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का अवसर है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर लाेकसेवकाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा प्रगति, गरीब के उत्थान एवं प्रशासनिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लोककल्याण के प्रयासों को समर्पित राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकसेवकों के कठोर परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। आप सभी विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प साकार करने में उल्लेखनीय योगदान दें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
You may also like
पाकिस्तानी मौलाना का विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड के रिजल्ट पर ताजा अपडेट, जानें आज कितने बजे होगा जारी
Tata Elxsi Stock Surges 4.9% After Securing €50 Million Engineering Deal with European Automotive Giant
viral video: महिला के शव के साथ वार्ड बॉय ने की ये शर्मनाक हरकत, उपर से बेडशीट हटा करने लगा उसके साथ.....अब वीडियो हो रहा....
मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण हादसा, तीन की मौत, कई घायल