मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के अठाली गाँव में मामूली विवाद की वजह से बाप की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन लाखांदुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि भंडारा जिले के लाखांदुर तहसील के अठाली गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम विश्वनाथ कुंभलवार का उनके बेटे प्रदीप कुंभलवार के साथ अक्सर विवाद होते रहता था। शनिवार को रात में बाप-बेटे के बीच इसी तरह का फिर से विवाद हुआ। इसके बाद प्रदीप ने विवाद के दौरान कहा कि "आपने हमारे लिए क्या किया?" क्या आपने हमारी शादी भी करवाई थी? बहस इतनी बढ़ गई कि प्रदीप ने रसोई से ईंट का एक टुकड़ा उठाकर अपने पिता के सिर पर दे मारा। इस हमले में अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लाखांदूर पुलिस स्टेशन के टीम मौके पर पहुंची और मृतक पुरुषोत्तम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में पुलिस ने आरोपित प्रदीप प्रदीप कुंभलवार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
You may also like

अंबानी सेˈ भी बड़े बिजनेसमैन हैं संतरे की गोली वाले ये बाबा, पूरी खबर पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान﹒

ये हैˈ भारत का आखिरी स्टेशन! यहां से पैदल चलकर पहुंच सकते हैं विदेश जानिए इस अनोखे रेलवे स्टेशन का रहस्य﹒

रात कोˈ सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ खा लें 2 लौंग फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप﹒

इस वजहˈ से लड़कियां खुद से छोटी उम्र के लड़कों से करना चाहती हैं शादी, होते हैं ये फायदे﹒

भारत से गोबर खरीदने वाले देशों की बढ़ती संख्या और इसके कारण




