
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था।
नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पोस्ट कर लिखा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभाग को बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्यवाही करेगा। बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे।
You may also like
ind vs eng: शुभमन गिल के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, 35 साल बाद किसी भारतीय ने किया ये काम
पुणे रेव पार्टी में पति की गिरफ्तारी पर रोहिणी खडसे बोलीं- मुझे कानून पर भरोसा
बिहार: श्रावण महीने की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में आस्था का अभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज रहा गरीबनाथ धाम
मुझे एक्टिंग के लिए हॉलीवुड आइकन्स ने प्रेरित किया: रणदीप हुड्डा
राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा की नई फिल्म 'बकैत' का ट्रेलर जारी