पूर्वी चंपारण। जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग से झुलस कर एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका धीरज दूबे की पत्नी रागिनी देवी (30) है। रागिनी, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मंगुरांहा गांव निवासी सूर्यदेव मिश्रा की पुत्री थीं। उनका विवाह 2014 में हुआ था और उनके दो पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रागिनी छत पर बने किचन में गईं और आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहाड़पुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। हालांकि, मृतका के भाई प्रेम कुमार ने पति धीरज दुबे, ससुर हरेन्द्र दुबे, सास निशा देवी, तथा अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ साल बाद से ही रागिनी को प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
You may also like
मजेदार जोक्स: तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?
नाबालिगों की बरामदगी में नाकाम पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, DCP-SP को रोजाना थानों में निगरानी का आदेश
एसआई भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा: पूर्व सीएम गहलोत के पीएसओ और बेटे की गिरफ्तारी, शिक्षक से खरीदा था प्रश्नपत्र
'ओडुम कुथिरा चादुम कुथिरा' का ट्रेलर रिलीज, कल्याणी प्रियदर्शन के लिए घोड़ा ढूंढते नजर आए फहद फासिल
यूके: लंदन में फिलिस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस ने 466 को किया गिरफ्तार