Next Story
Newszop

करतार सिंह सराभा और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. जना कृष्णमूर्ति काे जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

Send Push
image

भाेपाल। स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. जना कृष्णमूर्ति की आज शनिवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने दाेनाें महान हस्तियाें काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

image

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए करतार सिंह सराभा काे जयंती पर नमन कर लिखा स्वतंत्रता सेनानी, परम श्रद्धेय करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में मातृभूमि के लिए आपने जीवन बलिदान कर दिया। आपका साहस युवाओं को अनंतकाल तक देश की सेवा और समर्पण के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने के. जना कृष्णमूर्ति काे याद करते हुए अपनी पाेस्ट में लिखा पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय के. जना कृष्णमूर्ति जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित आपका संपूर्ण जीवन युवाओं को प्रेरणा का स्रोत है। आपके प्रखर विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Loving Newspoint? Download the app now