पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज अब से कुछ देरबाद शुरू होगा। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के 410 बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। अनुमंडल क्षेत्र में 65 पिंक बूथ और पांच मॉडल बूथ बनाए गए हैं। पहले चरण के मतदान के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
You may also like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी पसंदीदा डिश भी पता है: दीप्ति शर्मा

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को गाजर इतनी पसंद क्यों है? जान लें इसे आहार में शामिल करने के फायदे

एसआरएस ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कुमार कपूर अमेरिका से भारत निर्वासित, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

एलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए रहा

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, मेग लैनिंग को किया बाहर





