
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बेलगाम रफ्तार काल बनकर आई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कुंडेश्वर रोड स्थित पीजी कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रविवार को बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों और एक मासूम की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान देव सिंह यादव और प्रतीक राय (27) के रूप में हुई है। देव सिंह खिरिया नाका के रहने वाला था। दुर्घटना में घायल महिला और मृत बच्चे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक टीकमगढ़ से अपने घर खिरिया गांव जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आमजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देव सिंह और प्रतीक राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
You may also like
'US में जॉब मिलना नामुमकिन, पढ़ने के लिए मत लो 70 लाख का लोन', भारतीय छात्रों को मिली चेतावनी
साप्ताहिक भविष्यवाणी: 21 अप्रैल से 29 अप्रैल, जानिए राशि के अनुसार क्या लिखा है आपकी किस्मत में…
PSL 2025 में इस्लामाबाद यूनाइटेड की आंधी, शादाब खान कप्तानी में लगाया जीत चौका
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी की 18वीं सालगिरह पर खास तस्वीर
नर्मदापुरम में मां-बेटी की हत्या, घर की दहलीज पर कुल्हाड़ी से किया हमला